Saturday, November 6, 2021

राज कपूर और krishina के रिश्ते का संजोग

पृथ्वीराज कपूर नाटक कंपनी लेकर गए थे रीवा, पसंद आई पुलिस अफसर की बेटी तो तय कर दिया था बेटे का रिश्ता
राज कपूर ने साल 1946 में रीवा के आईजी की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। जहां एक तरफ राज कपूर मुंबई के रहने वाले थे तो वहीं कृष्णा मध्य प्रदेश के रीवा में अपने परिवार संग रहती थीं।

 राज कपूर को बॉलीवुड का ‘शो मैन’ भी कहा जाता था। यूं तो कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ राज कपूर के नाम जुड़े, लेकिन उन्होंने साल 1946 में रीवा के आईजी की बेटी कृष्णा मल्होत्रा से शादी की थी। जहां एक तरफ राज कपूर मुंबई के रहने वाले थे तो वहीं कृष्णा मध्य प्रदेश के रीवा में अपने परिवार संग रहती थीं। उनकी शादी को लेकर एक दिलचस्प किस्सा भी जुड़ा हुआ है, जिसके बारे में शायद ही किसी को पता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर पृथ्वीराज कपूर रीवा के लोगों को रंगमंच से परिचित कराने के लिए अपनी नाटक कंपनी वहां लेकर गए थे। पृथ्वीराज कपूर के साथ इस सफर में उनके बेटे राज कपूर और शम्मी कपूर भी मौजूद थे। पृथ्वीराज कपूर के रीवा पहुंचने के बाद वहां के आईजी करतार नाथ मल्होत्रा ने उनका स्वागत किया था।

पृथ्वीराज कपूर के ठहरने से लेकर उनकी सुरक्षा तक की पूरी जिम्मेदारी आईजी करतार नाथ को सौंपी गई थी। इसी बीच पृथ्वीराज कपूर और आईजी की दोस्ती इस कदर गहरी हो गई थी कि एक्टर ने उन्हें अपना समधि बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने आईजी की बेटी कृष्णा के साथ अपने बेटे राज कपूर की शादी तय कर दी थी।

बताया जाता है कि राज कपूर की बारात मुंबई से रीवा गई थी और उनकी शादी एक सरकारी बंगले में हुई थी। इससे इतर राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की सबसे छोटी बेटी रीमा जैन ने अपने माता-पिता की पहली मुलाकात और लव स्टोरी को लेकर फिल्मफेयर को इंटरव्यू दिया था।

रीमा जैन ने बताया, “मेरे पिता प्रेमनाथ अंकल के साथ अपनी होने वाली दुल्हन को देखने गए थे। इस दौरान ही उन्होंने खिड़की से देखा कि व्हाइट साड़ी में बालों में मोगरा लगाए एक लड़की सितार बजा रही है। वह कोई और नहीं बल्कि मेरी मां थीं, जो कि म्यूजिक सीख रही थीं। मेरी मां को देख पापा को देवी सरस्वती की याद आ गई।”

रीमा जैन ने इस बारे में आगे बताया कि ‘लेडी इन व्हाइट’ की छवि मेरे पिता के दिमाग में बस गई, जो बाद में हमें उनकी फिल्मों में भी देखने को मिली। मेरी मां अकसर सफेद रंग के कपड़े पहनती थीं और अपने बालों में फूल लगाती थीं। उन्होंने दोनों के रिश्ते को लेकर आगे कहा, “यह मायने नहीं रखता है कि उनके बारे में क्या लिखा गया है। लेकिन मेरे पिता अपनी पत्नी को बहुत प्यार करते थे।”

No comments:

Post a Comment