Tuesday, December 14, 2021

राज कपूर

"आज राज कपूर साहब की 97 जयंती(Birth Anniversary)है।
◆◆◆🎂🎂🎂🎂🎂◆◆◆
राज कपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर(अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनका जन्म पठानी हिन्दू परिवार में हुआ था। उनका बचपन का नाम रणबीर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर तथा उनकी माता का नाम रामशर्णी देवी कपूर था। उनके भाई का नाम शशि कपूर (1938-2017), शम्मी कपूर (1931-2011), नंदी कपूर (मृत्यु: 1931), देवी कपूर (मृत्यु: 1931) तथा उनकी बहन का नाम उर्मिला सियाल कपूर था। 1946 में राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनकी शादी अपने मामा की बेटी कृष्णा से करवाई। उनके बच्चों के नाम रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर तथा उनकी बेटी  का नाम रितु नंदा (उद्योगपति राजन नंदा से शादी की), रीमा जैन (निवेश बैंकर मनोज जैन से शादी की) है।

शिक्षा
◆◆◆
राज कपूर ने अपनी शिक्षा सेंट जेवियर्स कॉलेजिएट स्कूल, कोलकाता और कर्नल ब्राउन कैम्ब्रिज स्कूल, देहरादून से प्राप्त की।

करियर
◆◆◆◆
राज कपूर ने 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज़ में क्लैपर-बॉय और पृथ्वी थिएटर में एक अभिनेता के रूप में काम किया, ये दोनों कंपनियाँ उनके पिता पृथ्वीराज कपूर की थीं।  राज कपूर बाल कलाकार के रूप में ‘इंकलाब’ (1935) और ‘हमारी बात’ (1943), ‘गौरी’ (1943) में छोटी भूमिकाओं में कैमरे के सामने आ चुके थे। राज कपूर ने फ़िल्म ‘वाल्मीकि’ (1946), ‘नारद और अमरप्रेम’ (1948) में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इन तमाम गतिविधियों के बावज़ूद उनके दिल में एक आग सुलग रही थी कि वे स्वयं निर्माता-निर्देशक बनकर अपनी स्वतंत्र फ़िल्म का निर्माण करें। उनका सपना 24 साल की उम्र में फ़िल्म ‘आग’ (1948) के साथ पूरा हुआ। राज कपूर ने पर्दे पर पहली प्रमुख भूमिका ‘आग’ (1948) में निभाई, जिसका निर्माण और निर्देशन भी उन्होंने स्वयं किया था। इसके बाद राज कपूर के मन में अपना स्टूडियो बनाने का विचार आया और चेम्बूर में चार एकड़ ज़मीन लेकर 1950 में उन्होंने अपने आर. के. स्टूडियो की स्थापना की और 1951 में ‘आवारा’ में रूमानी नायक के रूप में ख्याति पाई। राज कपूर ने ‘बरसात’ (1949), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956) व ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) जैसी सफल फ़िल्मों का निर्देशन व लेखन किया और उनमें अभिनय भी किया। उन्होंने ऐसी कई फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें उनके दो भाई शम्मी कपूर व शशि कपूर और तीन बेटे रणधीर, ऋषि व राजीव अभिनय कर रहे थे। यद्यपि उन्होंने अपनी आरंभिक फ़िल्मों में रूमानी भूमिकाएँ निभाईं, लेकिन उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध चरित्र ‘चार्ली चैपलिन’ का ग़रीब, लेकिन ईमानदार ‘आवारा’ का प्रतिरूप है।  

 उनका यौन बिंबों का प्रयोग अक्सर परंपरागत रूप से सख्त भारतीय फ़िल्म मानकों को चुनौती देता था। राज कपूर बाल कलाकार के रूप में ‘इंकलाब’ (1935) और ‘हमारी बात’ (1943), ‘गौरी’ (1943) में छोटी भूमिकाओं में कैमरे के सामने आ चुके थे। राज कपूर ने फ़िल्म ‘वाल्मीकि’ (1946), ‘नारद और अमरप्रेम’ (1948) में कृष्ण की भूमिका निभाई थी। इन तमाम गतिविधियों के बावज़ूद उनके दिल में एक आग सुलग रही थी कि वे स्वयं निर्माता-निर्देशक बनकर अपनी स्वतंत्र फ़िल्म का निर्माण करें। उनका सपना  चेम्बूर में चार एकड़ ज़मीन लेकर 1950 में उन्होंने अपने आर. के. स्टूडियो की स्थापना की और 1951 में ‘आवारा’ में रूमानी नायक के रूप में ख्याति पाई। राज कपूर ने ‘बरसात’ (1949), ‘श्री 420’ (1955), ‘जागते रहो’ (1956) व ‘मेरा नाम जोकर’ (1970) जैसी सफल फ़िल्मों का निर्देशन व लेखन किया और उनमें अभिनय भी किया। उन्होंने ऐसी कई फ़िल्मों का निर्देशन किया, जिनमें उनके दो भाई शम्मी कपूर व शशि कपूर और तीन बेटे रणधीर, ऋषि व राजीव अभिनय कर रहे थे। यद्यपि उन्होंने अपनी आरंभिक फ़िल्मों में रूमानी भूमिकाएँ निभाईं, लेकिन उनका सर्वाधिक प्रसिद्ध चरित्र ‘चार्ली चैपलिन‘ का ग़रीब, लेकिन ईमानदार ‘आवारा’ का प्रतिरूप है। उनका यौन बिंबों का प्रयोग अक्सर परंपरागत रूप से सख्त भारतीय फ़िल्म मानकों को चुनौती देता था। मेरा नाम जोकर, संगम, अनाड़ी, जिस देश में गंगा बहती है, उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में रही। बॉबी, राम तेरी गंगा मैली, प्रेम रोग जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन भी किया।
 विवाद
◆◆◆◆
उनकी पत्नी कृष्णा, नर्गिस, पद्मिनी और वैजयन्ती माला जैसी भारतीय नायिकाओं के साथ उनके सबंधों से काफी परेशान रहती थीं, जिसके चलते वह कई बार उनका घर भी छोड़ देती थीं।
वर्ष 1978 में, उन्होंने महान गायिका लता मंगेशकर से वादा किया कि वह उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर को फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में संगीत निर्देशक के रूप में नियुक्त करेंगे। लेकिन जब लता मंगेशकर एक संगीत दौरे पर संयुक्त राज्य अमेरिका गई हुई थीं, तब उन्होंने इस फिल्म के लिए हृदयनाथ मंगेशकर की जगह लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को संगीत निर्देशक के रूप में नियुक्त कर लिया। जिसके बाद लता मंगेशकर उनसे नाराज हो गईं।
उन्होंने छोटे कपड़ों में नायिकाओं से दृश्य करवाए, जिसमें उनकी त्वचा जरूरत से ज़्यादा प्रदर्शित की जा रही थी। यही नहीं उन्होंने अपने सह-कलाकारों के साथ अभिनेत्रियों के साथ अर्ध नग्न दृश्यों को भी शॉट किया। जो कि उस समय भारत में इतना सामान्य नहीं था। जिसके चलते उन्हें दर्शकों द्वारा कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
पुरस्कार
◆◆◆◆
राज कपूर को सन् 1987 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया था।
राज कपूर को कला के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा, सन् 1971 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
1960 में फिल्म अनाड़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार  से सम्मानित किया
1962 में फिल्म जिस देश में गंगा बहती है के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से नवाजा गया।
1965 में उन्हे सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार संगम फिल्म के लिए दिया गया।
1972 में फिल्म मेरा नाम जोकर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1983 में उन्हे फिल्म प्रेम रोग के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया।
मृत्यु
◆◆◆
राज कपूर की मृत्यु 2 जून 1988 को नई दिल्ली में हुई।

फिल्मे
◆◆◆

1970 मेरा नाम जोकर
1968 सपनों का सौदागर
1967 अराउन्ड द वर्ल्ड
1967 दीवाना
1966 तीसरी कसम
1964 संगम
1964 दूल्हा दुल्हन
1963 दिल ही तो है
1963 एक दिल सौ अफ़साने
1962 आशिक
1961 नज़राना
1960 जिस देश में गंगा बहती है
1960 छलिया
1960 श्रीमान सत्यवादी
1959 अनाड़ी
1959 कन्हैया
1959 दो उस्ताद
1959 मैं नशे में हूँ
1959 चार दिल चार राहें
1958 परवरिश
1958 फिर सुबह होगी
1957 शारदा
1956 जागते रहो
1956 चोरी चोरी
1955 श्री 420
1954 बूट पॉलिश
1953 धुन
1953 आह
1953 पापी
1952 अनहोनी
1952 अंबर
1952 आशियाना
1952 बेवफ़ा
1951 आवारा
1950 सरगम
1950 भँवरा
1950 बावरे नैन
1950 प्यार
1950 दास्तान
1950 जान पहचान
1949 परिवर्तन
1949 बरसात
1949 सुनहरे दिन
1949 अंदाज़
1948 अमर प्रेम
1948 गोपीनाथ
1948 आग
1947 जेल यात्रा
1947 दिल की रानी
1947 चित्तौड़ विजय
1947 नीलकमल
1982 वकील बाबू
1982 गोपीचन्द जासूस
1981 नसीब
1980 अब्दुल्ला
1978 सत्यम शिवम सुन्दरम
1978 नौकरी
1977 चाँदी सोना
1976 ख़ान दोस्त
1975 धरम करम
1975 दो जासूस
1973 मेरा दोस्त मेरा धर्म
1971 कल आज और कल
1946 वाल्मीकि
1943 गौरी
1943 हमारी बात
1935 इन्कलाब

(गूगल से कॉपी)

No comments:

Post a Comment